दक्षता आधारित शिक्षा पर जोर दिया
नोएडा, अगस्त 20 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में गुरुवार को क्षमता निर्माण एवं योग्यता आधारित पाठ्यक्रम पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। एक राष्ट्र-एक पाठ्यक्रम थीम के तहत शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन विशेषज्ञों ने दक्षता आधारित शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि बदलते स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक और पेशेवर कौशल भी दिया जाए। चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने शिक्षा पद्धति को मजबूत करने और भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को तैयार करने में व्यवस्थित शिक्षण पद्धति की भूमिका पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.