दक्षता आधारित शिक्षण व मूल्यांकन का प्रशिक्षण
पलामू, मार्च 13 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेदिनीनगर में दक्षता आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उदघाटन डायट के प्राचार्य अमृता सिंह, संकाय सदस्य मोहम्मद शाहिद अनवर, शिक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को दक्षतापूर्ण शिक्षा देना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक है I दक्षता आधारित शिक्षण एवं आकलन के माध्यम से विद्यार्थियों में गुणवत्ता एवं सीखे गए विषय वस्तुओं का जीवन में व्यावहारिक प्रयोग करना एवं कराना सबसे महत्वपूर्ण है I इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में डायट पलामू के ही संकाय सदस्य क्रमशः मोहम्मद शाहिद अनवर एवं जितेंद्र कुमार तिवारी थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.