कौशाम्बी, मार्च 29 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के दारानगर स्थित प्राचीन दक्खिनी माता मंदिर में शनिवार देर शाम भव्य आरती-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा एवं भंडारे के कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा पवित्र जल से मंदिर परिसर को धोकर शुद्धिकरण करने से हुई। इसके बाद मां का विशेष शृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-आरती संपन्न कराई गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय मां दक्खिनी के जयकारों से गूंज उठा। पूजा आरती के उपरांत क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में दारानगर और आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति भाव के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोग मां के जयकारे लगाते हुए भक्ति भा...