कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। नवाबगंज में एक महिलाएं ने बिल्डर समेत दो अन्य पर जमीन पर कब्जा कर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। नवाबगंज में रहने वाली मुन्नी देवी की तहरीर के मुताबिक, उनकी कटरी ख्यौरा में जमीन है। आरोप है कि, पिछले दो माह से विनोद निषाद, अभिमन्यु निषाद व अनुराग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने धमकी देने के साथ हमला भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...