गोरखपुर, अप्रैल 4 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल उठा ले जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित अभिमन्यु यादव, निवासी सोनवे ढोलबजवा ने शनिवार को खोराबार थाने में जनसुनवाई के दौरान तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी गेहूं की फसल काटकर खेत में ही रखी थी। गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे गांव के कुछ दबंग अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और दबंगई के बल पर गेहूं उठा ले गए। जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो वह आरोपितों से पूछताछ करने पहुंचे, जहां आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारने के लिए दौड़ा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.