बांदा, जून 19 -- बांदा। गाली गालौज का विरोध करने पर चार लोगो ने दंपति समेत तीन लोगो को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी कामता वर्मा बुधवार की शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पुरानी रंजिस को लेकर पड़ोसी अशोक पुत्र बद्री वर्मा उसे अकारण गाली गलौज करने लगा। मना करने पर अशोक, उसकी पत्नी पप्पी चुनकीवा उर्फ भानमती पत्नी सुरेश रतीराम पुत्र हीरालाल ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी राजकुमारी व बेटी हर्षिता बचाने आई तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- परिवार को पीटने में चार पर केस घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...