गिरडीह, जून 9 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ की तराई वाले गांव तिरिलटांड़ में दोहरे हत्याकांड का छह दिन बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। फलस्वरुप हत्याकांड के विरुद्ध ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में घटना के उद्भेदन में पुलिस की विफलता पर नाराजगी व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने बैठक के माध्यम दोषी अपराधी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में ग्रामीणों के द्वारा घटना के तह तक जाने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछन्दो पंचायत में छह दिन पूर्व आदिवासी दंपति की निर्मम हत्या का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ने लगा है। हत्याकांड के उद्भेदन में पुलिस की विफलता देख ग्रामीणों ने मामले के तह तक जाने कोशिश में जुट गई है। सामाजिक स्तर पर भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हत्याकांड के विर...