दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, चार भाइयों समेत सात गिरफ्तार
गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव के टोला तिरिलटांड़ में हुए दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड को भूमि विवाद एवं जादू-टोना के कारण योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। इस मामले में चार सगे भाइयों समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर 2-3 जून की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिये जाने के मामले का उद्भेदन करने की जानकारी दी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी : एसपी ने बताया कि इस मामले में दलान चलकरी गांव के टोला जाहेर निवासी रमेश हांसदा पिता स्व कर्मा हांसदा, विजय हांसदा पिता स्व कैला हांसदा, दोधमा हांसदा पिता स्व चुन्डका हांसदा के अलावा पाण्डु हांसदा, बबलू हांसदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.