कौशाम्बी, फरवरी 27 -- चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां चौराहा के समीप बाइक सवार दंपती से सुबह हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अधिकारियों ने घटना में शामिल तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया। इनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ। पकड़े गए लुटेरों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। चरवा के सैयद सरावां निवासी रमेश सिंह की रिश्तेदारी करारी इलाके के गुलामीपुर में है। 20 फरवरी को वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के यहां गए थे। बताया कि 21 फरवरी की भोर लौटते वक्त दो बाइक सवार चार बदमाशों ने असवां गांव के समीप से पीछा किया था। सिरियावां चौराहे के करीब गाली-गलौज करते हुए रोकककर एक हजार रुपया नकद, की-पैड मोबाइल फोन, पीड़ित की पत्नी का झुमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.