समस्तीपुर, फरवरी 4 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत अंतर्गत बहादुरगंज वार्ड 2 में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट एवं लूटपाट की गयी। पीड़िता गीता देवी ने मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गीता ने आरोप लगाया है कि घर बनाने के विवाद को लेकर कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके पति के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने घर में रखा एक बक्सा भी लूट लिया। जिसमें नकद पैसा, जमीन से संबंधित कागजात, कपड़े सहित अन्य सामान थे। जितेंद्र साह, कृष्ण कुमार भार्गव समेत कुल छह लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.