औरैया, अगस्त 19 -- दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव के दासा पुरवा निवासी महिला ने बाइक सवार युवकों पर खेत से घर लौटते समय पति और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दासा पुरवा निवासी रानी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने पति रामशंकर के साथ खेत से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के प्रमोद, पड़ोसी गांव अग्नूपुरवा निवासी अनुज पाल और एक अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Deoria News: थाने पर नहीं मिला न्याय, एसपी कार्यालय पहुंचा युवक विरोध करने पर आरोपितों ने दंपती के साथ मारपीट की।...