दंपती से मारपीट, जान से मारने की धमकी
प्रयागराज, मई 28 -- पीपलगांव निवासी एक दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दशरथ लाल सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने छोटे भाई आशीष की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान पीपलगांव निवासी झालू पासी, सौरभ पासी तथा चार-पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उनकी पत्नी मीना देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दशरथ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एयरपोर्ट थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.