दंपती समेत तीन पर जानलेवा हमला, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 15 -- पइंसा थाना क्षेत्र के थोन गांव में मजदूरी का रूपया मांगने की बात को लेकर दंपती समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। सभी की घर में घुसकर पिटाई की गई। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थोन निवासी राजकुमारी ने बताया कि गुरुवार को मजदूरी के रुपयों के लेनदेने की बात को लेकर पड़ोसी बब्लू, फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के भीटा पर निवासी आशीष व सैनी के जानकीपुर निवासी संदीप गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके पति लल्ले सोनकर को इस कदर पीटा कि वह बेहोश होकर गिर पड़े। भांजी काजल की भी पिटाई की गई। शोरगुल पर जुटे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.