कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार शाम मामूली बात पर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टिकरा निवासी मीना देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उसका बेटा प्रिंस कुमार खेतों की ओर बकरी चरा रहा था। तभी गांव का अली वहां पहुंच गया और उसने अकारण प्रिंस की पिटाई कर दी। पीड़िता के मुताबिक इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची तो अली की ओर से आए सगे भाई अफजल व अपफान ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति उदयभान सिंह पटेल को भी पीटा। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों क...