मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बंगारी गांव में शनिवार की देर शाम प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजय शुक्ल के घर में हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। संजय शुक्ल और उनकी पत्नी एवं बहू को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बक्सा, आलमीरा तोड़कर लाखों की संपत्ति लूट ली। वारदात को अंजाम देकर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि देर शाम आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...