प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव निवासी प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच विवाद में परिवार के ही कुछ लोग उसके पति धर्मेन्द्र शर्मा को गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। वह बीच-बचाव करने गई तो उसको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची, आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता प्रीती शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ओम प्रकाश, विकास, विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...