हाथरस, अप्रैल 28 -- दंपती पर मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज -(A) सहपऊ। गांव कुकरगवां निवासी संतोष कुमार ने गांव के गनेशी लाल एवं उसकी पत्नी मीना देवी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उक्त दोनों पहले मो उसकी पुत्री ससी को गालियां दी । उसके मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की । उसे बचाने जब उसकी बहन पूनम आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...