प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर खास गांव निवासी 38 वर्षीय रीता सोनकर पत्नी दीपनारायण सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सात मार्च की शाम रंजिश को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। गालियां देते हुए उस पर ईंट-पत्थर मारा, उसकी चीख सुनकर जब 40 वर्षीय उसके पति दीप नारायण बचाने आए तो आरोपियों ने उनपर भी ईंट पत्थर फेंके। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता रीता सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश सरोज, राजेश सरोज, राकेश, रंजीत उर्फ कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.