कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खोरा गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसी केशन पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। कोतवाल सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...