कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- संदीपन घाट थाने के फरीदपुर चकताजपुर गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2025 को चरवा थाने के चौराडीह गांव निवासी बसंतलाल की बेटी पिंकी गुप्ता के साथ हुआ था। उसकी पत्नी पिंकी 11 नवम्बर को मायके चौराडीह घूमने के लिए गई थी। जाते समय वह घर में रखा दस हजार रुपया और लाखों के जेवरात लेकर चली गई। रविवार को वह अपनी पत्नी को बुलाने के लिये ससुराल गया था। पत्नी को विदा करने के लिए कहने पर सास-ससुर ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने बेटी को विदा करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने दामाद को मारपीट करने की धमकी भी दी। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित युवक ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.