प्रयागराज, मार्च 30 -- कीडगंज क्षेत्र के माधवापुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने दंपती पर रॉड व नुकीले हथियारों से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कीडगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। माधवापुर निवासी आशा पटेल की तहरीर के मुताबिक, वह अपने पुराने मकान को तोड़कर नया घर बनवा रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी संजय पटेल आए दिन उनके पति और मजदूरों से गाली-गलौज करता था। इसकी शिकायत 28 मार्च को कीडगंज थाने में की गई थी। अगले दिन 29 मार्च की शाम संजय पटेल के साथ कई महिलाओं और करीब 15 युवकों ने लामबंद होकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले आशा पटेल के पति संजय पटेल को घेरकर लोहे की रॉड और नुकीले हथियारों से पीटा। वह बेहोश होकर गिर पड़े। पति को बचाने पहुंची आशा पटेल को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। हमले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.