गोपालगंज, अप्रैल 27 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के राजापुर गांव में मंगलसूत्र चोरी करने के विवाद में एक दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें धर्मेंद्र मांझी ने आरोप लगाया है कि 24 अप्रैल को मुन्नी देवी, नेता मांझी एवं धनु मांझी ने उसकी पत्नी का मंगलसूत्र चोरी कर उसे गिरवी रख दिया। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे आरोपितों से मंगलसूत्र वापस करने को कहे। इसपर वे लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें एवं उनकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.