दंपती को पीटने में चार पर प्राथमिकी
औरैया, अप्रैल 20 -- अयाना। थाना क्षेत्र के सेंगनपुर निवासी सरला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह साढ़े सात बजे वह पति सतीश प्रजापति के साथ खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के महेश, उनकी पत्नी ममता, बेटे अखिलेश, ब्रजेश गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.