दंपती को पीटने और मंगलसूत्र छीनने का आरोप
गोरखपुर, मई 27 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुहाल जलकर गांव में पति-पत्नी को उधार का पैसा मांगने पर मारने-पीटने और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चंद्रकांत निषाद की तहरीर पर नवनाथ निषाद व जनार्दन निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है। चंद्रकांत निषाद ने तहरीर में कहा कि वह गांव निवासी नवनाथ निषाद को उसके पिता राम निहोरा निषाद के हार्ट की बीमारी व अन्य कार्यों के लिए 2025 में करीब 3.15 लाख रुपया उधार दिया था। कुछ महीने बाद मेरी पत्नी निशा देवी ने पैसा वापस मांगा तो टालमटोल करने लगे। उसने बड़हलगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया।इस पर नवनाथ ने 10 फरवरी 26 तक पैसा देने का लिखित वादा किया। लेकिन, तय समय में पैसा नहीं दिया। 21 अप्रैल 2026 को वह और उसकी पत्नी निशा देवी नवनाथ के घर पैसा मांगने गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.