प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- कुंडा। कोतवाली के नंदा का पुरवा खेमीपुर गांव निवासी चंद्रकली पत्नी हीरालाल यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। एक अक्तूबर को करीब एक बजे गांव के कुछ लोग पहुंचे। उसके घर की चारदीवारी तोड़कर गेट लगाने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए उसको मारा पीटा, उसे बचाने उसके पति दौड़े तो आरोपियों ने उनको भी मारा पीटा। घर की चारपाई आदि सामान तोड़ दिया और घर में रखे कई सामान उठा ले गए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जगत नारायण, राजपती देवी, बाबूलाल, शिव प्रकाश, रानी देवी, सुशीला देवी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.