दंपती को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के डंडवा गांव निवासी रवी सोनी की पत्नी आरती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच अप्रैल की शाम करीब तीन बजे वह अपने पति के साथ घर पर बैठी थी। तभी मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे और रंजिश में उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी डंडे से पीटने लगे, जान बचाने को पति-पत्नी दोनों घर के भीतर भागे। आरोपी घर में घुस गए और दौड़ा दौड़ाकर दोनों को पीटा। घर में रखे सामान तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता आरती देवी की तहरीर पर पुलिस ने शिव पूजन सोनी, प्रभावती, नीरज सोनी, रंजना सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.