दंपती को घर में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशोहिया में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन युवकों ने एक महिला और उसके पति पर हमला कर दिया तथा उन्हें घर में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नूरैन खातून पत्नी मारूफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 मई को उनकी बहन की शादी थी। बारात बकोली राजपुर से आई थी। शादी समारोह के दौरान विदाई से पहले बारातियों और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की की विदाई नहीं हो सकी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.