दंपती को गोली मारकर आभूषण लूटने में चार संदिग्ध को उठाया
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सकरा , हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेपुरा चौर में दंपती को गोली मारकर आभूषण लूटने के मामले में सकरा थाना में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के दिग्घा गांव निवासी सोहन कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। सकरा पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर चार संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें तीन संदिग्ध बरियारपुर थाना क्षेत्र का तो एक वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।घायल दंपती का इलाज मुजफ्फरपुर के जूरनछपरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, नाक-कान और गले से गहने नोच लिए घायल सोहन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी श्वेता कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.