दंपती के खाते से अवैध निकासी में रोहतास के युवक पर चार्जशीट
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। अहियापुर के न्यू विजयी छपरा बांध रसूलपुर गांव निवासी कुंदन कुमार व उसकी पत्नी विनीता कुमारी के खाते से अवैध निकासी में हरेराम पासवान के विरुद्ध साइबर थाने की पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। वह रोहतास जिले के दिनारा थाने के भड्डुसरा गांव का रहने वाला है। कुंदन कुमार ने 23 अगस्त 2023 को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि बिना अंगूठा लगाए ही उसके खाता से आधार कार्ड के माध्यम से दो हजार व उसकी पत्नी के खाता से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.