दंपती की मौत पर रहस्य बरकरार, विसरा प्रिजर्व
कौशाम्बी, मई 26 -- पश्चिमशरीरा के खरौना गांव में सोमवार सुबह दंपती की लाश घर के अंदर मिली थी। दो से तीन दिन पुराने शव थे। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई थी। शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया गया है। खरौना निवासी फूलचंद्र (55) व उसकी पत्नी पूजा (50) का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर मिला था। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी थी। फूल चंद्र का शव जमीन पर ओर पूजा का शव चारपाई पर मिला था। आईजी भी मौका-मुआयना करने आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बारीकी से जांच की थी, लेकिन दोनों के शवों पर किसी भी प्रकार की जाहिरा चोट नहीं थी। शव दो से तीन दिन पुराने थे, इसलिए फूल गए थे। नशे फट चुकी थी। मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.