दंपती की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना
समस्तीपुर, जून 23 -- विभूतिपुर। प्रखंड के खोकसाहा हरिचक मुख्य पथ पर बसेड़ा बट वृक्ष के पास बीते दिन हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में विभूतिपुर पूरब पंचायत वार्ड 5 के राजकुमार महतो और उनकी पत्नी संयोगिता देवी शामिल हैं। घटना के बाद राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी की टीम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मृतक के छोटे पुत्र अनुज कुमार को सांत्वना दी। नेताओं ने कहा पूरा राजद परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार पूर्वे, महेश महतो, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे। अधिवक्ता कुमार गौरव, मनोज कुमार कुशवाहा, तिलो यादव और विमलेश कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.