मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में एक दंपती और उनके दो मासूम बच्चों को जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। घटना बीते छह अप्रैल की सुबह नौ बजे की है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने शुक्रवार को सदर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें पड़ोस के महिला समेत चार लोगों को नामजद किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि घटना से पूर्व वह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए बच्चों पर हमला कर दिया। इसका विरोध करने पर उसे घसीटते हुए बाहर ले आए और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए उसके पति पर हमला कर उनके दाहिने पैर की अंगुली काट दी। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.