गिरडीह, जून 12 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव तिरिलटांड़ में दोहरे या दंपति हत्याकांड मामले में ग्रामीणों ने बैठक कर अपराधियों को चिन्हित कर दिया है। ग्रामीणों की बैठक के बाद से अपराधी फरार चल रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई में देरी से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन से दोषी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह 2 जून को देर रात कुछ अपराधियों ने मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरिलटांड़ गांव में घर में सो रहे दंपति की हत्या कर दी थी। घटना में पति पतिया हांसदा व पत्नी परणी देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद लगातार ग्रामीणों द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पुलिस की सुस्ती देखते हुए ग्रामीणों ने सामाजिक स्तर पर बैठक कर अपराधियों को चि...