दंपति से लूट के मामले में तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
उन्नाव, मई 15 -- फतेहपुर चौरासी। मांगलिक कार्यक्रम निपटाने के बाद घर लौट रहे दंपति को बुधवार देर रात बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। विरोध करने पर युवकों ने पत्नी से जेवर छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज छानबीन में जुटी हुई है। मगर तीसरे दिन भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है।
घटना का विवरण बतातें चलें कि थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़सर नौशहरा मजरा दर्शनखेड़ा गांव के रहने वाले भीम कुमार पुत्र दिलपद ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि वह बुधवार को पत्नी व बच्चों को लेकर सफीपुर स्थित सियाराम पैलेस में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां से वह रात में पत्नी व बच्चों को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। बुधवार देर रात वह क्षेत्र के छंगाखेड़ा गांव के पास ही पहुंचा था। तभी दो बाइक सवार युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.