दंपति से मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 3 -- जसवंतनगर। नगला महासुख निवासी सरिता देवी ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 मई को सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव की पप्पी देवी, मुस्कान, नेहा व मयंक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसके पति राजवीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जाते समय सभी ने दंपति को जान से मारने की धमकी दे गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.