गोरखपुर, अप्रैल 6 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटसहरा गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रविवार को चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटसहरा निवासी मुन्नी खातून (48) पत्नी सुलेमान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच अप्रैल को गांव के असलम, अकरम, शीलू और रसूल अहमद ने गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद किया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे और उसके पति सुलेमान को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान-माल की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...