बुलंदशहर, फरवरी 19 -- खुर्जा। गोविला गांव निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता संतकुमार घर पर थे। तभी किसी बात को लेकर पड़ोसी से नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद आरोपी अशोक, उसके बेटे हितेश व अरविंद ने उनके पिता से मारपीट की। बीच बचाव करने आईं उनकी मां गायत्री देवी के साथ भी मारपीट की। जहांगीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.