रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति पर अपने तीन बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी दंपति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जगतपुरा निवासी सत्येन्द्र पुत्र सुखपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 14 वर्षों से वह दूध बेचने का व्यवसाय कर रहा है। बीती 28 मई की सुबह वह रोजाना की तरह अपने मवेशियों से दूध निकाल रहा था। इस दौरान अचानक पड़ोसी राजवीर और उनके तीन बेटे उनके घर से घुस आए। आरोप है कि इसके बाद चारों ने मिलकर उन पर और उनकी पत्नी मनीषा पर ईंट और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद आवास विकास निवासी सुभाष खुराना और अन्य लोगों ने उनका बीचबचाव किया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना ट्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.