नोएडा, अप्रैल 21 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली ताजपुर गांव में रहने वाले पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोशनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। रोशनी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को उसके पति जितेंद्र खेत की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गांव के रहने वाले अर्जुन, विकास, बॉबी और गांधी ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोप है कि वह बीचबचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.