दंपति से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हरदिया माधोपुर निवासी भगवती पत्नी रमेश चंद्र ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 मई को रात अठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। तभी गांव के तेजपाल,मनोज,तेजपाल की मां और रतनलाल ने खेत में हल्दी लगाने के विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी और उसके पति के साथ मारपीट की। जिसमे वह लोग घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.