गोरखपुर, जनवरी 21 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जमुआड़ गांव के पास फोरलेन पर बाइक सवार दंपति से मंगलसूत्र लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे के दौरान महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो भी गई थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पीपीगंज के वार्ड नंबर 11 निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। ग्राम सभा बरियारपुर निवासी दिलीप मझवार 21 जून की शाम अपनी पत्नी को बाइक से लेकर सहजनवा की तरफ से घर लौट रहे थे। अभी जमुआड़ गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए थे। इस दौरान महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई थी। दिलीप की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सीसी टीवी की मदद से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.