हाथरस, मार्च 27 -- सिकंदराराऊ। नगर के मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित दाऊजी मंदिर के समीप नामजद युवक द्वारा दिन दहाड़े महिला से पर्स छीन लिया। जिसका पति ने विरोध किया और उसके कब्जे से पर्स छुड़ा लिया। वहीं आरोपी ने इस दौरान धारदार हथियार से बार करते हुए युवक को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने में सफल रहा। घटना को लेकर मौके पर लोगो की भीड एकत्रित हो गयी। वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली जाकर पुलिस को अवगत कराया तथा नामजद आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शहजाद पुत्र एजाद निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी अपनी पत्नी नसीम के साथ 11:30 बजे के लगभग बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह दाऊजी महाराज मंदिर के समीप पहुंचे इस दौरान नामजद युवक ने उनकी पत्नी के हाथ में रूपयों से भरे हुए पर्स को छीन लिया। पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.