संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पडोखर गंगौली में हुए मारपीट के मामले में दंपति,बेटे-बेटी समेत चार पर केस दर्ज किया। पीड़ित शक्तिचंद पुत्र स्वर्गीय राजबली का आरोप है कि शनिवार की शाम 07 बजे जमीन संबंधी विवाद की कहासुनी को लेकर उसकों रास्ते में रोकर विपक्षी मालिकचंद व किशन, अंजनी और मालिक चन्द की पत्नी निवासी मुरली मास्टर पुरवा उसे गाली गलौज देने लगे। मना करने पर उसे लाठी डंडे से मारने लगे। जब उसकी पत्नी मंजू देवी, बेटी रुची और उसके भाई शशि प्रकाश आए तो उक्त लोग उन्हें भी लाठी, डंडे से मारते हुऐ जान से मारने की धमकी देने लगे । पिटाई से सभी को चोटे आयी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मालिकचंद व किशन, अंजनी और मालिक चन्द की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.