संभल, फरवरी 23 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में गाली-गलौज के विरोध पर गांव के लोगों ने मारपीट की। जिसमें दंपति व उसकी बेटी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाक्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी जर्रार हुसैन रविवार दोपहर पत्नी भूरी व बेटी गुलशमा से मोहल्ले के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और उन्हें बचाया। जर्रार हुसैन उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसरार, इकरार, शाकिर और सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.