बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में दंपति विवाद की जांच कर रहे दरोगा पर युवक ने पत्नी के साथ प्रेम संबंध का आरोप लगाया था। इसमें दरोगा पर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर एसपी ने मामले की जांच कराई थी। सीओ रामनगर की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी शिकायती पत्र देकर बताया था कि करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी से हुए विवाद की शिकायत पर एसआई उनके घर जांच के लिए आए थे। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे फोन पर बातचीत शुरू की, जो बाद में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में बदल गई। पीड़ित का कहना है कि कई बार दरोगा जबरन उसकी पत्नी को कार में बैठाकर ले गया। परिवार द्वारा दरोगा के घर आने-जाने पर रोक लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.