कुशीनगर, अप्रैल 19 -- पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केन्द्र थाना कसया के सराहनीय पहल के तहत कसया क्षेत्र के रहने वाले एक दंपति के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इसमें प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केंद्र थाना कसया पर तलब किया गया। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दरोगा अश्वनी कुमार सिंह, प्रियंका तिवारी, सिपाही शिवानी द्विवेदी, वंदना खरवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.