औरैया, अप्रैल 4 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के डेरा जोगी कंचौसी में दंपति के साथ मारपीट और दुकान में लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता चंदा देवी पत्नी सूरजनाथ ने बताया कि तीन अप्रैल की शाम गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बबलूनाथ, मुकेश नाथ, वीरेंद्रनाथ, रंजीत नाथ, श्याम नाथ, राकेश नाथ, शीला देवी और कृष्णा देवी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों व चाकू से हमला किया। हमले में चंदा देवी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दुकान में रखे 2250 रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना पर डायल 112 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.