बरेली, फरवरी 17 -- मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव खगरपुर निवासी द्रौपदी पत्नी मोहनलाल रविवार शाम अपने घर पर भैंस खोलने गईं। इस बीच पड़ोसियों ने द्रौपदी और उनके पति से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से द्रौपदी के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला घायल पति के साथ थाने पहुंचीं। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र, हरीश और उनकी दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंपति को सीएचसी खिरका भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...