पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलगवां में सोमवार रात घर में सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गांव निवासी दयाशंकर सोमवार शाम खेत में पानी लगाने के बाद घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह अपनी पत्नी ललिता देवी और बच्चों के साथ घर में सो गए। दयाशंकर के अनुसार रात करीब एक बजे किसी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जागे तो दयाशंकर और ललिता देवी घायल अवस्था में मिले। दयाशंकर के पेट में चोट आई है, जबकि ललिता देवी के हाथ और गर्दन के निचले हिस्से पर घाव हैं। पड़ोसियों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौक...