हरदोई, फरवरी 21 -- टड़ियावां। क्षेत्र के गांव बरुआर की दलित कुसुमा देवी ने बताया कि देर शाम वह अपना खेत देखने जा रही थी। आरोप है कि गांव के नन्हे सिंह व उनकी पत्नी के अलावा गुलशेर और उसकी पत्नी ने अपने खेत में चारा बीनने झूठा इल्जाम लगाते हुए गालियां देते उसके पति रामविलास की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने पीआरवी 112 को सूचना दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसको फोन कॉल पर जातिसूचक गाली और धमकी दी। पीड़िता कुसुमा ने बताया कि उसके पति रामविलास सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। तब आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीओ हरियावां को जांच सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.